दरभंगा में गर्ल्स हॉस्टल से छात्रा का शव बरामद, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:दरभंगा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एलएनएमयू की 23 वर्षीय पीजी छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र निवासी निधि कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पटना से डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर छात्रा का शव फंदे से लटका मिला।
हेडफोन कान में, मोबाइल सामने मिला
पुलिस के अनुसार, मौके पर छात्रा के कान में हेडफोन लगा हुआ था और उसके सामने मोबाइल फोन रखा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय मोबाइल पर वीडियो कॉल चल रही हो सकती थी। हालांकि, इसकी पुष्टि डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया।
पोस्टमार्टम और डिजिटल साक्ष्यों की रिपोर्ट का इंतजार
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article