मुजफ्फरपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में भाजपा कार्यकर्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर केस दर्ज किया है। यह केस मुजफ्फरपुर में दर्ज किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता आचार्य चंद्र किशोर पराशर ने नड्‌डा पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है और धारा 153 (बी) के तहत मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में केस दर्ज करवाया है।

भाजपा कार्यकर्ता आचार्य चंद्र किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद उनके शव को तिरंगे में लपेट कर रखा गया था। जिसके बाद भाजपा के झंडे को उसके ऊपर रखा गया, जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान हुआ है।

उनके द्वारा जानबूझकर राष्ट्रध्वज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया। इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।’ पराशर के मुताबिक, वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं, लेकिन तिरंगे का अपमान दलगत भावना से ऊपर का मामला है। जो वह कभी नहीं बर्दाशत करेंगे।

Share This Article