टेंट हाउस गोदाम में भीषण अगलगी से मचा कोहराम, 25 लाख से ज्यादा का नुकसान, संचालक ने साजिश का लगाया आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा कि इस हादसे में 25 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया। घटना सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी की है। वहीं आग लगने के बाद लोगों ने पानी और मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया। फिर भी आग तेजी के साथ फैलता चला गया।

वहीं मामले की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पहुंची। दो घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तबतक पूरा गोदाम जलकर राख हो चुका था। । टेंट हाउस संचालक बबलू कुमार ने साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रात को उनके एक स्टाफ का एक्सीडेंट हो गया था। वह उसे ही देखने गए थे।

इसी दौरान बाइक से दो युवक देर रात आए थे। गैलन में रखा तरल पदार्थ छिड़का और आग लगाकर भाग निकले। आशंका है कि गैलन में पेट्रोल रहा होगा। आग लगने के बाद वे लोग बाहर निकले। तबतक टेंट हाउस धू-धू कर जलने लगा था। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article