पहले चरण का चुनाव — पटना की 14 सीटों पर अब 149 उम्मीदवार मैदान में

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, अक्टूबर 2025 — बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पटना जिले की 14 सीटों पर मुकाबला तय हो गया है। सोमवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद कुल 149 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि प्रारंभ में 211 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 53 फॉर्म स्क्रूटनी में रद्द कर दिए गए। शेष 158 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जिनमें से 9 उम्मीदवारों ने सोमवार को स्वेच्छा से नाम वापस ले लिया


मेयर के बेटे शिशिर साहू ने भी वापस लिया नामांकन

नामांकन वापसी करने वालों में पटना मेयर के पुत्र शिशिर कुमार साहू का नाम भी शामिल है। उन्होंने पहले पटना साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन अब उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।
इसके अलावा डॉ. अजय प्रकाश, टिंकू कुमार यादव, ब्रजेश कुमार धीरज, राजकुमार, कामेश्वर कुमार, सैयद जकी इमाम नकवी, कुमार संजीत और रामजी रविदास ने भी अपनी अभ्यर्थिता स्वेच्छा से वापस ली है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अधिकारियों के अनुसार, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई — प्रारूप-5 में आवेदन से लेकर प्रत्याशियों के बयान तक की वीडियोग्राफी कराई गई।


चुनाव आयोग ने सभी प्रत्याशियों को दिया चुनाव चिन्ह

नाम वापसी के बाद चुनाव आयोग ने 14 सीटों के सभी 149 प्रत्याशियों को सिंबल (चुनाव चिन्ह) आवंटित कर दिए हैं। अब जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचाने में जुट गया है।


पालीगंज में सबसे अधिक, दानापुर में सबसे कम प्रत्याशी

डीएम ने बताया कि पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि दानापुर में केवल 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा कुम्हरार और मनेर सीटों से 13-13 प्रत्याशी, मोकामा से 8, तथा बख्तियारपुर, बांकीपुर और मसौढ़ी से 9-9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article