News PR Live
आवाज जनता की

सोन नद में नहाने गए पांच दोस्त लापता, 48 घंटे बाद मिला एक का शव

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद जिले से होकर गुजरनेवाली सोन नदी में पांच किशोरों के डूबने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पांचों किशोर आपस में दोस्त थे और नहाने के लिए सोन नदी में उतरे थे। पांच में से 4 युवकों को सुरक्षित ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया है जबकि एक किशोर का शव बरामद हुआ है। घटना दाउदनगर की है, जहां सोन नदी में पांच दोस्त सोमवार को नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान गहरे पानी में उतरने के कारण पांचों लापता हो गए थे। हालाकि पांचों में से चार को ग्रामीणों की मदद निकाल लिया गया लेकिन एक किशोर की कोई खोज-खबर नहीं मिली।

- Sponsored -

- Sponsored -

48 घंटे के बाद लड़के का शव नदी से गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। मृतक 17 वर्षीय मोनू आलम दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 8 निवासी मोहम्मद एजाज का पुत्र था। दाउदनगर थाना के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि सोन नदी में पांचो दोस्त साथ में नहाने गए थे। इस दौरान पांचों लापता हो गए थे। लेकिन चार दोस्तों को ग्रामीण और पुलिस की मदद बचा लिया गया।

वहीं एक की मौत गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से हो गई। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से बुधवार को उसकी डेड बॉडी को बरामद कर किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.