NEWS PR डेस्क: भागलपुर जिले के खुटाहा गांव में कुछ दिन पहले डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की हुई मौत के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की भागलपुर के समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अलंक्रिता पांडे कहलगांव विधायक ई शुभानंद मूकेश ने मृतकों के आश्रित परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया
इस दुखद हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं, इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी डूबने से जान चली गई थी
घटना के बाद से ही पीड़ित परिवारों में मातम का माहौल बना हुआ है समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अलंक्रिता पांडे ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी उन्होंने परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी रूप में संभव नहीं है। प्रशासन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है !

कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया जिला प्रशासन की ओर से दी गई मुआवजा राशि पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहारा साबित हो सकती है !
हालांकि, अपनों को खोने का दर्द किसी सहायता राशि से कम नहीं किया जा सकता
इस अवसर पर प्रशासन ने आपदा के दौरान लोगों से सावधानी बरतने और जलाशयों एवं नदियों के आसपास सतर्क रहने की अपील भी की।खुटाहा गांव के इस हादसे ने एक बार फिर बाढ़ और जलजमाव के दौरान सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को सामने ला दिया है !
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-