कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट पर उड़ानें बाधित, पांच फ्लाइटें रद्द, देर से पहुंचे इतने विमान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- पटना में घने कोहरे के कारण शनिवार को हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह कोहरा इतना घना था कि विमानों की उड़ानें घंटों बाधित रहीं। दो दर्जन से अधिक विमान 2-3 घंटे तक देरी से चले। दोपहर बाद विजिबिलिटी में सुधार होने पर ही विमानों का परिचालन सामान्य हो सका। यात्रियों को लंबे इंतजार के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि एयरपोर्ट के बाहर लोग कड़कड़ाती ठंड से परेशान रहे।

वहीं इंडिगो की दिल्ली की तीन, बेंगलुरु व मुंबई से आनेवाले विमान रद्द रहे। रद्द विमानों के बारे में यात्रियों को पहले सूचना दे दी गयी थी। पटना एयरपोर्ट पर दोपहर से पहले तक विजिबिलिटी 800 मीटर से कम होने के कारण विमानों के उड़ान पर असर हुआ। जबकि विमान के उड़ान के लिए कम से कम 800 मीटर से अधिक विजिबिलिटी होना आवश्यक होता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कोहरे की वजह से एयर इंडिया की दिल्ली से आनेवाले एआइ 897 विमान सुबह 10 बजे के बदले साढ़े तीन घंटे लेट 13.33 बजे पहुंचा। दिल्ली से आनेवाले स्पाइसजेट के एसजी 8721 विमान पौने तीन घंटे, इंडिगो के 65 2373 दो घंटे, 6इ 2425 डेढ़ घंटे, इंडिगो के लखनऊ से आनेवाले एक घंटे 40 मिनट, हैदराबाद से आनेवाले 6इ 6382 दो घंटे लेट रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article