News PR Live
आवाज जनता की

देसरी में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण में आक्रोश, एसडीओ को दिया आवेदन, सरकारी सहायता की मांग

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। वैशाली के देसरी प्रख्यात क्षेत्र के कई पंचायत बाढ़ की चपेट में है। वहीं बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। सरकारी सहायता की आस में लोग इंतजार करते करते थक गए हैं। जिसे लेकर सभी ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। वहीं प्रभावितों ने ने महनार अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देखर सहायता की मांग की है।

आवेदन में दिए बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि देशरी प्रखंड के नायगांव पूर्वी वार्ड संख्या 1 एवं 2 पूरी तरह डूब चुका है। लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई सुविधा उपलब्ध नही कराया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वही इस दौरान महिलाओं ने पंचायत के मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली प्लास्टिक मुखिया उठाकर अपने पास ले गया। हमलोगों को प्लास्टिक भी उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके बाद महिलाओं ने दर्जनों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन महनार एसडीओ को दिया एवं अभिलंब सहायता दिलाने की मांग की।

वैशाली से संवाददाता संतोष कुमार सिंह

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.