News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में कोरोना के साथ बढ़ा बाढ़ का खतरा! जाने बिहार 10 बड़ी खबरें….

- Sponsored -

- Sponsored -

1- बेगूसराय जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 जुलाई से 16 जुलाई तक जिले में पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए सदर एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने नगर निगम क्षेत्र एवं जिले के विभिन्न जगहों पर गस्ती की।

2- लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियारों के जखीरे के साथ दो गड़िया और भारी मात्रा में अबैध शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी लखीसराय एसपी सुशील कुमार ने दी।

3- पटना में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार में एक ही जाति के क्रिमिनलों को मारा जा रहा। उन्होंने विकास दुबे की मौत की CBI जांच की मांग की है।

4- पटना में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय को सेनिटाइज किया गया। बताया जा रहा है कि यहां पिछले दिनों हुए बिहार जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा के एक नेता कोरोना जिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद कार्यलय को सेनिटाईज किया गया।

5- नालंदा जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत लखीचक गांव में एक 18 साल  युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव गांव से कुछ दूरी पर सांसी नदी के समीप खेत में मिला। युवती के शरीर पर कई चोट के निशान भी है। फिलहाल नूरसराय पुलिस की माने तो वो मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

6- गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा गांव में भाजपा नेता राजीव कुमार कन्हैया के साथ कई भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाताक की है। दरअसल भाजपा नेता रंजीत सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा के नेताओं ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

7- सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे जिले में कोशी तटबन्ध के अंदर सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। विस्थापित हुए लोग उंचे स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं। वहीं कोसी की तेज जल धारा में सड़को को नुकसान हुआ है। जिससे कई गांवों के संपर्क टूट गए हैं।

8- बगहा में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश करने लगा है। बाल्मीकिनगर के झंडवा टोला स्थित एसएसबी कैंप में भी नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे एसएसबी जवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

9- मोकामा नगर थाना क्षेत्र के मेकरा गांव में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटी गई थी। वहीं इस सड़क हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

10-  मोतिहारी में एक नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल वालों नव विवाहिता को पहले मार कर अधमरा किया, फिर ब्लेड से शरीर को काटा, घायल को फिलहाल गम्भीर हालात में मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.