शुक्रवार कोरोना अपडेट, बिहार में फिर मिले 1978 नए मरीज, जाने अपने जिले का हाल

PR Desk
By PR Desk

पटनाः देश और दुनिया में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वहीं बिहार में भी लगातार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को बिहार में कोरोना के 1978 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 44 हजार 134 हो गई है। फिलहाल एक्टिक मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हजार 429 हो गई है।

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आकड़े जारी करते हुए बताया है कि बिहार में कोरोना के 1978 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अररिया से 117, अरवल से 16, औरंगाबाद से 49, बांका से 24, बेगूसराय से 52, भागलपुर से 91, भोजपुर से 30, बक्सर से 18, दगभंगा से 37, पूर्वी चम्पारण से 84, गया से 52, गोपालगंज से 64, जमुई से 13, जहानाबाद से 19, कैमूर से 4, कटिहार से 32, खगड़िया से 11, किशनगंज से 25, लखीसराय से 29, मधेपुरा से 51, मधुबनी से 61, मुंगेर से 4, मुजफ्फरपुर में 134, नालंदा से 46, नवादा से 88, पटना से 258, पूर्णिया से 91, रोहतास से 34, सहरसा से 64, समस्तीपुर से 57, सारण से 63, शेखपुरा से 25, शिवहर से 27, सीतामढ़ी से 54, सिवान से 18, सुपौल से 51, वैशाली से 24, पश्चिमी चम्पारण से 52 मरीज मिले हैं। अन्य 9 जिनमें से 5 का सैम्पल पटना में लिया गया था, जबकि 1 का रोहतास में, 1 का गया में, 1 का पश्चिमी चम्पारण, 1 का किसनगंज में सैंपल लिया गया था।

Share This Article