भागलपुर वालें हो जाएं खुश, अब दिल्ली जाने के लिए सोचना नहीं होगा, अप्रैल-मई में चलेंगी ये ट्रेनें

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  गर्मी की छुट्टी होने वाली है और इसी बीच कई लोगो को अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहें है। लेकिन ट्रेनों में वेटिंग का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। इसिवको लेकर एक बेहद अच्छा खबर निकल कर सामने आईं है।

विक्रमशिला सहित एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग और जेनरल कोच में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। भागलपुर से 03483/84 भागलपुर-नई दिल्ली, 09037/09038 भागलपुर-उधना और 03413/03414 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। 22 कोच वाली 03483/84 ट्रेन में 20 जेनरल और दो स्लीपर बोगियां हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दे की भागलपुर से यह ट्रेन मंगलवार व शनिवार और नई दिल्ली से रविवार और बुधवार को चलेगी। दोनों ओर से यह ट्रेन 14 ट्रिप चलेगी। भागलपुर से अप्रैल में 13, 16, 20, 23, 27, 30, मई में 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 तारीख को चलेगी, जबकि नई दिल्ली से यह ट्रेन अप्रैल में 14, 17, 21, 24, 28 व मई में 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 व 29 तारीख को चलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article