News PR Live
आवाज जनता की

वाल्मीकिनगर गंडक बराज से छोड़ा गया 2 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी, दर्जनों गांव प्रभावित

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। वाल्मीकिनगर गंडकबराज से आज सुबह 2 लाख 93 हजार क्यूसेक से अधिक पानी नदी के निचले भाग मे प्रवाहित किया गया। जिसके कारण गंडक नदी के किनारे स्थित दर्जनों गावों को खाली करवा कर ऊपर भेजा गया है। इस बार बाढ़ ने सिकरहना, पंडई, सिंगहा और सुखड़ा नदी ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।

लगभग 20 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बलुवाहावा, डुमरी, सिंघाई,  सेवरही बरवा, चंपापुर, पथरी ,सन्तपुर नौका टोला, चमरदिहया बरगावं और बलुआ समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित है। इन सभी गांवो का प्रखंड व जिला मुख्यालय से संपर्क टुट गया है। वहीं बगहा 2 स्थित एसएसबी कैंप मे एक बार फिर गंडक नदी का पानी प्रवेश कर गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

पानी प्रवेश करने के कारण आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। लगातार नेपाल की तराई व जिले में तीन दिन से बारिश होने से लोगों में डर का भी माहौल है। कई जगह 05 फीट पानी को पार कर  के आना पड़ रहा है। गांव टापू में तब्दील हो गया है। मवेशियों का चारा भी उपलब्घ नहीं हो पा रहा है।

बगहा से संवाददाता परवेज आलम

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.