News PR Live
आवाज जनता की

कटिहार में फिर गैंगवार, प्रीतम यादव की मौके पर मौत, मुन्ना यादव को जिंदा दफना रहे थे बदमाश, जानें पूरा मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कटिहार सीमांचल में एक बार फिर गैंगवार शुरू हो गया है। वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई है। कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के रंगकोल गांव की घटना है। दो कुख्यात बदमाश प्रीतम यादव और मुन्ना यादव के गैंग के बीच फायरिंग हुई। इसमें प्रीतम यादव की मौके पर मौत की खबर है। जबकि मुन्ना यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मगर गिरोह के सदस्यों ने उसे भी मरा समझ लिया और दफनाने लगे।

कुख्यात प्रीतम यादव और मुन्ना यादव दोनों के दफनाने के लिए गिरोह के दूसरे सदस्य ले गए। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों को फलका थाना क्षेत्र मरहाटोल गांव के एक टेंपू पर लाद कर पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के गद्दी घाट कोसी नदी किनारे दफना रहे थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीण विरोध करने लगे। जिसके बाद अपराधियों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस दौरान बिपिन सिंह नाम का बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। जिसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। मृत समझकर गड्ढे में दफनाए जा रहे मुन्ना यादव जिंदा पाया गया। घटना को लेकर पूरे रंगकोल टपूवा में दहशत का माहौल है।

इधर, फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान दलबल के साथ कटिहार-पूर्णिया सीमा पर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि भले ही बदमाश फलका थाना क्षेत्र के हैं लेकिन घटनास्थल पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र का है। जिसमें एक बदमाश प्रीतम यादव की मौत की सूचना है। गंभीर रूप से जख्मी मुन्ना यादव को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.