News PR Live
आवाज जनता की

नरकटियागंज में खाना बनाने के दौरान गैस लीक से सिलिंडर में लगी आग

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर के वार्ड 25 के पिपरा में रामजी राम के घर मे खाना बनाने के दौरान सोमवार को सुबह अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मीयो के साथ स्थानीय लोगो के सूझ बूझ के साथ आग पर काबू पाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के अनुसार बता दें कि रामजी राम के घर गैस चूल्हे पर खाना पका रहा था। अचानक रेगुलेटर के समीप लीकेज होने लगा और उसमें आग लग गई। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रसोई का कुछ सामान जल चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर अधिकारी ब्रिज कुमार ने फायर कर्मीयों को भेजा। हालांक मोहल्ले वाले ही आग को बुझा चुके थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.