News PR Live
आवाज जनता की

गया में पुलिस जीप ने राह चलते साधु को मारी टक्कर, साधु घायल, भागने के प्रयास में आरोपी पुलिस वाहन चालक भी घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया के सिविल लाइन गांधी मैदान के पास एक पुलिस वाहन ने साधु को टक्कर मार दी। जिसमें साधु को काफी चोटें आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार साधु नेपाल से आए थे जो गया  स्थित विष्णुपद मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। जिस दौरान ही पुलिस जीप ने साधु को टक्कर मार दी। वहीं टक्कर के बाद ही पुलिस जीप चालक को स्थानीय लोगों ने गाड़ी समेत घेर लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

गंभीर रूप से घायल साधु को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। बता दें कि टक्कर मारने के दौरान पुलिस गाड़ी का ड्राइवर संजीव कुमार सादे लिबास में था। वहीं मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने के पुलिस वहां पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंच गए।

थाना पहुंचने के बाद आरोपी ड्राइवर संजीव कुमार थाने में भागने का प्रयास करने लगा। जिस दौरान वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल भी हो गया। अब उसका इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.