News PR Live
आवाज जनता की

गया में इश्क ने करवाया कत्ल, लड़की के चक्कर में भिड़े 2 दोस्त, गोली मार उतारा मौत के घाट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया में एक लड़की के चक्कर में दो दोस्त आपस में भिड़ गए। वहीं लड़ाई के दौरान ही एक दोस्त ने अपने दूसरे जिग्री यार को गोली मार दी। गोली मारने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। मृत्क का नाम राजा बताया जा रहा। दोनों दोस्त राजा और गोरे मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में शराब पार्टी कर रहे थे। जिस दौरान हुई लड़ाई में यह कांड हो गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

दो दोस्तों के बीच चली पार्टी में राजा ने गोरे की गिर्ल्फ्रेंड का नाम ले लिया जिसके बाद बातों ही बातों में कुछ विवाद हो गया। फिर अचानक से गोरे को तेज गुस्सा आया और अचानक ही उसने अपने दोस्त राजा पर गोली चला दी।  फायरिंग में राजा को गोली लगी और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतक राजा की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.