News PR Live
आवाज जनता की

गया में पुलिस ने दफनाए गए शव को कब्र से निकाला, पोस्टमार्टम के लिये भेजा अस्पताल

- Sponsored -

- Sponsored -

गया में एक पुलिस ने दफनाये गये एक शव को कब्र खोदकर निकाला है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार भुसुंडा मोहल्ले का सोनू चौधरी अपने दोस्त के साथ ठेले से फल खरीद रहा था, उसी दरम्यान दोनों को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोनू की मौत हो गई। घटना से मर्माहत परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए उसके शव को भुसुंडा थाना क्षेत्र में मिट्टी के नीचे दफना दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस ने परिजनों से मिलकर कब्र से सोनू के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन परिजनों ने पूरी प्रक्रिया अपनाए बिना ही स्वतः शव को दफन कर दिया। यही वजह है कि शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया है। क्योंकि मामला पुलिस प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। इसलिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जरूरी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.