BIG BREAKING- Gaya ji में डॉक्टर गो/ली कांड में बड़ा खुलासा एक और आरोपी के हुई गिरफ्तारी

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बिहार के गया जी के शेरघाटी के चर्चित डॉक्टर तपेश्वर गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी बुधवार को शेरघाटी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पियुष कुमार, पिता संजय पासवान, निवासी सोनडीहा, थाना शेरघाटी का रहने वाला है।

गौरतलब है कि 19 जुलाई 2025 को शेरघाटी शहर के शेखपुरा रोड स्थित अज्ञात अपराधियों ने डॉक्टर तपेश्वर पर गोली चला दी थी। इस घटना में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही एसडीपीओ और थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चिकित्सक को अस्पताल भेजा गया। मामले में शेरघाटी थाना कांड संख्या 337/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने नगर पुलिस अधीक्षक व शेरघाटी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर यह सफलता पाई। इससे पहले पुलिस चार अन्य अभियुक्तों को हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article