मलाइका अरोड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़,मलाइका के पिता ने छत की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-बॉलीवुड से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दे एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने कथित तौर पर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, मलाइका के पिता ने छत की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है।

जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, जैसे ही उन्हें ये से खबर मिली वो अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। एक्ट्रेस के पिता के शव को अस्पताल में रखा गया है।घटना की खबर मिलते ही अरबाज खान परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मलाइका के पिता के घर की दूरी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से महज 5 मिनट की दूरी पर है। अरबाज खान के साथ-साथ मौके पर सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। इतना ही नहीं अभी तक किसी तरह के सुसाइड नोट की बात भी सामने नही आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article