छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर किया गया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद उसके साथी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता झारखंड के गिरिडीह जिले की रहने वाली है और पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, पढ़ाई के दौरान छात्रा की दोस्ती एक युवक से हो गई, जो अक्सर उससे मिलने आता था। इसी दौरान युवक ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। डर के कारण छात्रा अपने घर बिहारशरीफ चली गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी प्रियांशु सिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जो कंकड़बाग का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस कर रही है छापेमारी-

इस मामले को लेकर कंकड़बाग थाना प्रभारी नीरज ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, हालांकि वह फिलहाल फरार है।पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article