प्रेम विवाह में धोखा: दिल्ली की जॉब छोड़ पति के साथ घर बसाने आई पटना, शादी के 9 महीने बाद ही कर ली आत्महत्या, पति पर है प्रताड़ित करने का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। प्रेम विवाह में धोखा खाने के बाद 32 साल की विवाहिता ने पटना स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक लड़की दिल्ली में जॉब करती थी और 9 महीने पहले ही बेगूसराय के रहने वाले एक लड़के से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने 2021 के फरवरी में कोर्ट मैरेज की थी। जिसके बादद जुलाई में कपल पटना रहने आ गए। अगस्त में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पति घर छोड़कर चला गया और पत्नी तनाव में रहने लगी। जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

लड़की का नाम अमिता है जो दिल्ली में रहकर जॉब करती थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ इंद्रपुरी रोड नंबर नौ स्थित मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहने लगी। दोनों ही बेगूसराय के रहने वाले हैं। वहीं लड़की की मां ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि उन्होंने अमिता को लगातार कॉल किया था जिसका कोई जवाब नहीं मिला। फिर राजाबाजार में अमिता के मौसेरे भाई को फोन किया। वह भागकर इंद्रपुरी पहुंचा। कई बार आवाज दिया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो देखा कि वह फंदे से लटकी हुई थी।

इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष एसके शाही के मुताबिक अमिता किराये के घर में रहती थी। दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटक रही थी। विवाहिता की मां ने पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आवेदन मिलने के बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा।

Share This Article