सार्वजनिक संस्थानों को निजी हाथों में बेच रही सरकार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा कैमूर की बैठक सह कार्यशाला 12 नवंबर को भाकपा माले जिला कार्यालय भभुआ में किया गया। जिसमे प्रवेक्षक के रूप में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा बिहार राज्य कमेटी के सचिव कामरेड शशि यादव ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड सतवंती देवी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए ऐपवा की राज्य सचिव कामरेड शशि यादव ने कहा कि आज देश में जो सरकार के द्वारा सार्वजनिक संस्थानों को निजी हाथों मे बेचा जा रहा है।

महिला उत्पीड़न बढ़ा है। कही भी महिला उत्पीड़न होने पर डीएम एसपी को जिम्मेदार बनाया जाये। बिहार के नवादा में पूरा परिवार के द्वारा कर्जा के बोझ के चलते आत्महत्या कर लिया गया। ऐपवा के द्वारा मांग किया जाता है कि प्रखंड स्तर पर कालेज का निर्माण किया जाये महगाई पर रोक लगाई जाए। फांसीवादी हमले के खिलाफ आन्दोलन की तैयारी कर करने की बात की गयी और जिला मे ऐपवा की सदस्यता चलाने पर बात की गई।

बैठक में अनीता दास, शकुंतला देवी, गीता देवी, सीता कुंवर, बसंती देवी, आशा देवी, सोनमाती देवी, सरस्वती देवी, किरन देवी, बिमला देवी, धर्मशाला देवी, विन्ध्याचल देवी, कलावती देवी, भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड विजय यादव, मोरधवज सिंह भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव भभुआ कैमूर शामिल रहें।

Share This Article