भूमि विवाद को लेकर पोते ने मारी अपनी दादी को गोली, पुलिस अपराधी के गिरफ्तारी में जुटी

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार के हरनौत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। घटना गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के उमरचक गांव की हैं जहाँ पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी को गोली मार जख्मी कर दिया।

बताया जा रहा हैं की भूमि विवाद को लेकर पोते ने ये कदम उठाया और अपनी बूढ़ी दादी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव आ गई। परिवार के सहयोग से पुलिस 70 वर्षीया नथिया देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। महिला के दोनों पैर में गोली मारी गई है। भूमि-विवाद में घटना का आरोप परिजन लगा रहे हैं। जख्मी से पूछताछ के बाद पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

जख्मी के पुत्र राजकुमार यादव ने बताया कि उनका सगे भाइयों से भूमि-विवाद चला आ रहा है। उनकी भूमि पर भतीजा मकान निर्माण करा रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार पुलिस से की। कार्रवाई नहीं होने से भतीजा का हौसला बढ़ता गया। शाम में उनकी बुजुर्ग मां शौच के लिए जा रही थीं। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए भतीजे ने बुजुर्ग को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला खून से लथपथ तड़प रही थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लाया गया। ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में घटना हुई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Share This Article