News PR Live
आवाज जनता की

सुपौल सदर अस्पताल परिसर में कई चापाकल खराब, लोगों को हो रही परेशानी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। अभी से ही लोगों को जून वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी से लोग परेशान है। ऐसे में हर किसी को पानी की आवश्कता है। पशु, पक्षी, मनुष्य सभी को ही पानी चाहिए। लेकिन सुपौल के अस्पताल में वर्षों से चापाकल खराब है। जिससे मरीजों को परेशानी होती है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में कई चापाकल सालों से खराब पड़ा है।  इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इतने बड़े अस्पताल में रोजाना सैकड़ो लोगों का आना जाना लगा रहता है। उसमें से खासकर गरीब तबके के लोग ही यहां आते जाते है। जिनके पानी पीने एवं साफ सफाई के लिए अस्पताल में कई चापाकल लगाये गये। लेकिन आज उदासीन व्यवस्था के कारण चापाकल खराब पड़ा है। लिहाजा जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी होती हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि कुछ को ठीक करवाये है, ओर भी जो खराब पड़ा है उसको भी जल्द ठीक करवाने की कवायद जारी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.