अररिया में धूमधाम से मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव, 56 भोग से होगी पूजा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अररिया में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हुनमान जी को 56 भोग लगाया जाएगा। अररिया आर एस रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। यहां हर साल हनुमान जन्मोत्सव के अवसर 56 भोग का आयोजन किया जाता है।

स्थानीय ने बताया कि यह मंदिर 1996 से लगातार लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। पुजारी सम्पूर्ण जी महाराज ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व कल्याण है। विश्व में कल्याण हो, मानव में प्रेम हो इसी को लेकर 56 भोग का आयोजन किया जा रहा है। हमें हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए धर्म आपस में प्रेम करना सिखाता है।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article