पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR ने मनाया रंगों का उत्सव

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: राजधानी पटना के संगम मैरिज हॉल में आज रविवार को पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह उत्साहपूर्ण और रंग-बिरंगे माहौल में संपन्न हुआ। अबीर-गुलाल की खुशबू और होली गीतों की मधुर धुनों के बीच उपस्थित अतिथियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान की ओर से कर्मचारियों और अतिथियों को उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि संस्थान अपने कर्मचारियों व ग्राहकों को परिवार मानता है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से आपसी जुड़ाव और विश्वास को और सुदृढ़ किया जाता है।

वहीं NEWS PR की सीईओ पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया और आम जनता के बीच समन्वय और सकारात्मक संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Share This Article