दूसरी बार पिता बन गए हरभजन सिंह,जमकर मिल रही बधाईयां

Patna Desk

NEWSPR / DESK : क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। हरभजन सिंह की अभिनेत्री पत्नी गीता बसरा ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। हरभजन सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात का आधिकारिक रूप से ऐलान किया। बता दें कि हरभजन सिंह सिंह और गीता बसरा पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं। हरभजन सिंह काफी खुश हैं।

 

हरभजन ने ट्वीट कर दी जानकारीहरभजन सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भगवान के आशीर्वाद से हमे एक स्वस्थ और प्यारा बच्चा मिला। गीता और बच्चा दोनों ठीक हैं। हम काफी खुश हैं। वे तमाम लोग जो हमें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्यार और समर्थन दे रहे हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं। हरभजन सिंह ने लिखा कि वे खुशी से अभिभूत हैं।

 

 

जुलाई में दंपत्ति ने किया था एलान

गौरतलब है कि मार्च में इस दंपत्ति ने बताया था कि जुलाई में उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले गीता बसरा की गोदभराई की रस्म हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी। कपल को पहले से एक बेटी हिनाया भी है। वो कपिल शर्मा शो में नजर आई थीं।

 

आईपीएल में नजर आएंगे हरभजन

बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आते हैं। हरभजन सिंह आईपीएल में पहले किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते थे। बाद में उन्होंने मुंबई इंडियंस का रूख किया। मुंबई के बाद हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने। इस सीजन चेन्नई ने उनको रिलीज कर दिया। अब वे कोलकाता नाईट राईडर्स का हिस्सा हैं।

Share This Article