पटना के अनिसाबाद में छठ कर आ रही 3 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना – खुशियों के बीच पसरा मातम अभी अभी राजधानी पटना में चैती छठ महापर्व के समापन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है।घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद गोलंबर के पास की घटना है। जिसमे 60 वर्षीय वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट मे आने से घटना स्थल पर है मौत हुई है। वही घटना में स्कूटी चालक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल है साथ ही स्कूटी सवार तीसरी 42 महिला को हल्की चोंट आई है बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद गोलंबर पर बेऊर मोर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार को सामने से जोरदार टक्कर मारा है जिसमे स्कूटी सवार वृद्ध महिला ट्रक के नीचे आ गई वही स्कूटी चला रही युवती व एक अन्य महिला टक्कर के बाद दूर जा गिरी।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार चैती छठ महापर्व के चौथे दिन समापन में गर्दनीबाग थाना इलाके के मणिक चंद तालाब में पर्व में परिवार के साथ सम्मिलित होने गई थे पर्व समापन के बाद सभी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी जिस दौरान यह हादसा हुआ है फिलहाल घटना की जानकारी पर गर्दनीबाग थाना की पुलिस और यातायात थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article