बिहार में भीषण गर्मी की दस्तक,अगले सप्ताह तेज हवा और वर्षा की संभावना

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 04 अप्रैल। बिहार इस अप्रैल की शुरुआत से ही असामान्य गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार (4 अप्रैल) को राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। रविवार (5 अप्रैल) तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, हालांकि एक डिग्री तक हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, शनिवार पूरे दिन राज्य में गर्मी का प्रकोप रहेगा। हालांकि सोमवार (6 अप्रैल) से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज हवा और हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली चमकने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

बीते शुक्रवार (3 अप्रैल) को रोहतास जिले के डेहरी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके बाद शेखपुरा में 39.9 डिग्री और गया में 39.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी पटना में भी गर्मी का असर जारी रहा और तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंचा। राज्य के भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहा, जबकि सबसे कम तापमान किशनगंज में 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विशेषज्ञों का कहना है कि 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत पर प्रभाव डालने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ बिहार के मौसम को प्रभावित करेगा। 6 अप्रैल से ही दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ हल्की या मध्यम वर्षा, मेघ गर्जन, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। यह प्रणाली 9 अप्रैल तक सक्रिय रहने की उम्मीद है।

गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं। कोई छाता लेकर चल रहा है तो कोई अपने सिर पर तौलिया या गमछा ढककर घर से बाहर निकल रहा है। खासकर मजदूर, रिक्शा चालक और राहगीर धूप से बचने के लिए इस पारंपरिक तरीके का सहारा ले रहे हैं। तेज गर्मी का असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो जाती है जबकि शाम होते ही लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है।ना है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article