भागलपुर में रेलवे संपत्ति चोरी का खुलासा: आरपीएफ की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 04 अप्रैल। बिहार के भागलपुर जिले में रेलवे संपत्ति की लगातार हो रही चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र के कोलडंप इलाके में प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली से जुड़े जीआई पाइप की चोरी लंबे समय से रेलवे के लिए सिरदर्द बनी हुई थी।

इसी बीच कहलगांव आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार को शुक्रवार शाम गुप्त सूचना मिली कि चोरी का सामान नौआटोली गांव में छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में आरपीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद राज अंसारी को हिरासत में लिया। शुरुआत में उसने पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर मोहम्मद अजीम अंसारी के घर से चोरी किए गए जीआई पाइप और अन्य रेलवे उपकरण बरामद किए गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस कार्रवाई को आरपीएफ की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं, आरपीएफ ने क्षेत्र में गश्ती और निगरानी बढ़ाने का भी निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article