रामनवमी पर बिहार को ऐतिहासिक सौगात: अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ेगा राम-जानकी पथ फोरलेन प्रोजेक्ट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राम नवमी के पावन अवसर पर केंद्र सरकार ने बिहार को एक बड़ा तोहफा दिया है। माता सीता की जन्मभूमि माने जाने वाले सीतामढ़ी को अब सीधे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से जोड़ने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। यह संपर्क राम-जानकी पथ नामक फोरलेन सड़क परियोजना के तहत बनेगा, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास का भी आधार बनेगा।

यह सड़क परियोजना उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर होते हुए सीतामढ़ी के भिट्ठा मोड़ तक पहुंचेगी। इसकी कुल लंबाई 240 किलोमीटर होगी और यह 70 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क होगी।

इस पर करीब ₹6155 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एलाइनमेंट अप्रूवल कमेटी से आंशिक संशोधन के साथ मंजूरी मिल चुकी है। इसमें बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।फिलहाल मेहरौना से सीवान (40 किमी) और सीवान से मशरख (52 किमी) तक के हिस्से का टेंडर पहले ही जारी हो चुका है। अब सरकार ने मशरख से चकिया (48 किमी) और चकिया से सीतामढ़ी (103 किमी) तक के हिस्से की रूपरेखा को भी स्वीकृति दे दी है। विशेष रूप से पुनौराधाम को इस मार्ग से जोड़ने के लिए सीतामढ़ी बाईपास को नए सिरे से डिजाइन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।जल्द ही इस फोरलेन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और शेष हिस्सों के टेंडर जारी किए जाएंगे। परियोजना को अगले ढाई से तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article