NEWS PR डेस्क: बिहार लोक भवन में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ पर्व का उल्लास देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस भावना से प्रेरणा लेकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए पारंपरिक रंगों और लोक परंपराओं की झलक दिखाई गई। उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान मंडल के सदस्यगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।