पूरी रात गुलजार रही शक्ति स्वरूपा मां मुंडेश्वरी का पवरा पहाड़ी, मंदिर में हुई मां का निशा पूजा,भक्तों ने खूब लगाए जयकारा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर: शनिवार को पूरी रात पवरा पहाड़ी गुलजार रही। जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत शक्ति स्वरूपा पवरा पहाड़ी पर विराजमान मां मुंडेश्वरी देवी मंदिर के दरबार मां मुंडेश्वरी माता का निशा पूजा हुई, निशा पूजा को लेकर मां का भव्य श्रृंगार किया गया था विदेशी फूलों से मां का श्रृंगार सहित पुरे मंदिर परिसर को बेहतरीन ढांगो से सजाया गया था। वही मां के श्रृंगार को देख भक्त अति प्रसन्न दिखे भक्त चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को देवी मां मुंडेश्वरी की निशा पूजा में पूरी रात मां मुंडेश्वरी के दर्शन को श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते हुए सीड़ियों व रोड के रास्ते हाथ में प्रसाद लेकर विधि विधान से दर्शनार्थियों की झुंड पूरी रात सीढ़ी तथा रोड के रास्ते धाम परिसर से लेकर ऊपर मंदिर तक दर्शनार्थियों से खचाखच भरा रहा। शनिवार को निशा पूजा के दिन मां मुंडेश्वरी का दर्शन करने के लिए जिला ही नहीं बल्कि अंतर राज्य व अंतर जिलों से दर्शनार्थियों का भारी हुजूम जुटता है।

कल शनिवार को अष्टमी के दिन निशा पूजा के अवसर पर पूरी रात मां मुंडेश्वरी भवानी का पट खुल रहा मंदिर के चारों तरफ इलेक्ट्रिक लाइटों से सजावट की गई थी। सीढ़ियों व रोड के रास्ते लाइट की उत्तम व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।बता दे की मां मुंडेश्वरी मंदिर साल के चैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि को मां मुंडेश्वरी का दरबार एक बार 24 घंटा के लिए खुला रहता है। जिससे श्रद्धालु हजारों ही नही बल्कि लाखों की संख्या में मां मुंडेश्वरी का दर्शन करने के लिए मंदिर आते हैं। शनिवार की देर रात मां मुंडेश्वरी माता के मंदिर तक जाने वाले रास्ता गुलजार रहा। कल अष्टमी निशा पूजा के दिन इलेक्ट्रॉनिक लाइट व फूलों से सजाव इतनी बेहतरीन ढंग से की गई थी कि दूधिया रोशनी से जगमग हो उठा पूरा मुंडेश्वरी धाम परिसर।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article