CM नीतीश के जनता दरबार के बाहर मधुमक्खियों का हमला, कई सिपाही घायल, सुरक्षाकर्मियों ने किया धुआं-धुआं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार है। जहां सीएम अंदर लोगों की शिकायतें सुन रहे। वहीं बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा कि इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को मधुमक्खियों ने काट लिया। जिसके बाद वहां लगे सुरक्षाकर्मियों ने धुआं धुआं कर दिया।

पुलिसकर्मी का कहना है कि अचानक से मधुमक्खियों ने हमला किया। जिससे वहां सभी लोग भागने लगे। इस दौरान 4 से 5 सिपाहियों को मधुमक्खी ने काट लिया। जैसे ही हमला हुआ सभी वहां से भागने लगे। जिसके बाद वह धुंआ जलाया गया। जिसके बाद मधुमक्खी की संख्या अब कम है। पुलिसकर्मियों ने अब सुरक्षा की तैयारी कर ली। ताकि अब मधुमक्खी हमला करे तो उनको नुकसान न पहुंचे। बता दें कि आज दो महीने के बाद मुख्यमंत्री जनता दरबार कर रहे। जिसमें कई लोग कई तरह की शिकायत लेकर सीएम से गुहार लगाने पहुंच रहे।

वहीं मधुमक्खियों ने बाहर खड़े कई फरियादियों को भी काट लिया। धुंआ करने के बाद भी कुछ मधुमक्खियां उड़ती दिख रही हैं। इससे बचने के लिए वह मुंह पर गमछा लपेटे हुए हैं और आग जलाकर मधुमक्खियों को भगा रहे। ट्रैफिक के जवान भी परेशान दिख रहे।

पटना से रमन राय की रिपोर्ट

Share This Article