- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK कैमूर: बिहार के कैमूर मे भीषण गर्मी और हीट वेव से लोग परेशान हैं. अभी अगले तीन दिनों तक कैमूर का मौसम ऐसा ही रहने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी 14 जून तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. खासकर बिहार के कैमूर जिले में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. 15 या 16 जून से मौसम कुछ बदल सकता है. राज्य के कई जिलों में वर्षा के साथ-साथ गर्मी से राहत मिल सकती है.
आज मंगलवार (11 जून) को राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भाग के कैमूर में रेड अलर्ट की चेतावनी दी गई है. बिहार के शाहाबाद क्षेत्र अंतर्गत चारों जिलों में, सासाराम, भभुआ, बक्सर, और भोजपुर शामिल है. इन जिलों में अति भीषण गर्मी के साथ अत्यधिक हीट वेव की चेतावनी दी गई है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
