NEWS PR डेस्क:भागलपुर के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया में 10 अगस्त की शाम करीब 6 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है हादसे में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई थी दोनों मोटरसाइकिलों पर दो-दो लोग सवार थे।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए
मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई
वहीं मोहम्मद ताज का 10 अगस्त से मायागंज अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था ताज की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी आखिरकार आज इलाज के दौरान मोहम्मद ताज ने भी दम तोड़ दिया
इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है !
मृतकों में मोहम्मद ताज और मोहम्मद बबलू के नाम सामने आए हैं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया इधर, परबत्ता थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है !
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;–