HP गैस से भरा कंटेनर में लिकेज से लगी आग,NH 2 पर ट्रक खड़ा कर चालक हुआ फरार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- कैमूर जिले के मोहनिया कुदरा एनएच 2 पथ की है जहां एलपीजी गैस से भरा एक कंटेनर में लिकेज होने से लगी आग। दोनों तरफ से आती जाती रही गाड़ियां मौके पर पुलिस नहीं होने से नादान स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ बड़े हादसे को दे रहे थे दावत। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर लगाया लापरवाही का बड़ा आरोप, हालांकि किसी तरह यह बड़ी घटना टली जब फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग को बुझाया।

वहीं घटना स्थल पर मौजूद वहां के स्थानीय ग्रामीण जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह एच पी गैस से भरा कंटेनर है जो मोहनिया के तरफ से आ रहा है जो कुदरा के तरफ जा रहा था, जो भी यहां कर्मा गांव के पास पहुंची तो कंटेनर खड़ खड़ कर के बंद हो गया है उसमें से गैस लिकेज होने लगा,वहीं देखते देखते चारों तरफ आग फैलाने लगा, जिसके बाद भी गाड़िया आती जाती रही।

यह सब देख कर ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी जिसके बाद एक घंटा बाद वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और वो भी छोटी गाड़ी पहुंची जो कि इससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि यह प्रशासन की लापरवाही है। क्योंकि यहां समय पर पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से इतनी देर तक दोनों तरफ से गाड़ियां आती जाती रही, ग़लीमत रहा की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने बिहार सरकार नीतीश कुमार से गुहार लगाते हुए अपील किया कि बिहार के हर कोने में फायर ब्रिगेड और पुलिस की व्यवस्था बनाया जाय नहीं तो आज फिर एक बार कैमूर में वह घटना घट जाता जो जयपुर में घटा था।

वहीं इस मामले पर कुदरा थाना प्रभारी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहनिया से आ रहा एच पी गैस टैंकर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुआ था। जिसके बाद तुरंत वहां पुलिस पहुंची और दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को दूर ही रोक दिया, जहां पहले से ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर आग को बुझाने में लगी थी जहां कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article