सैकड़ो की संख्या मे राजद कार्यकर्ताओं ने थामा बसपा का दामन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव का घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी दौरान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गावती प्रखंड के सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की नीति सिद्धांतों मे आस्था रखते हुए बसपा कार्यालय ,पटना में बसपा ज्वाइन कर लिया। इसके बाद रामगढ़ विधानसभा में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। गौरतलब हो कि दीपक यादव जिला पार्षद दुर्गावती भाग दो, अंगद यादव मुखिया, ग्राम पंचायत कर्णपुरा ,राम अवध यादव मुखिया ग्राम पंचायत खडसरा, अशोक यादव पूर्व मुखिया ग्राम पंचायत धडहर, बाबुलाल यादव मुखिया, ग्राम पंचायत देवहलिया, इमरान खान पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी,दुर्गावती,विनोद यादव वरिष्ठ राजद नेता,वीरेंद्र यादव BDC, ग्राम पंचायत अवर्हिया, अनिल यादव BDC, ग्राम पंचायत खमीदौरा, राजेश यादव राजद नेता सहित सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने राजद, छोड़कर बसपा प्रदेश प्रभारी अनिल चौधरी, केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी सुरेश राव एवं प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो के हाथों बसपा की सदस्यता ग्रहण किया।

सभी ने बसपा ज्वाइन करने के साथ ही बहुजन समाज पार्टी को रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लिया। अब देखना यह है कि इन लोगों के बसपा ज्वाइन करने के बाद बहुजन समाज पार्टी रामगढ़ में अपना परचम लहराने मे कितना कामयाब होती है। बताते चलें कि विगत विधानसभा चुनाव में रामगढ़ विधानसभा में भाजपा, राजद और बहुजन के बीच त्रिकोणीय लड़ाई हुई थी। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के अंबिका यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह से महज 189 वोटो के अंतराल से पराजित हुए थे। इस उप चुनाव में फिर एक बार राजद से बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के छोटे भाई अजीत कुमार सिंह तो वहीं बहुजन समाज पार्टी से अंबिका प्रसाद यादव के भतीजे सतीश यादव पिंटू आमने-सामने हैं जबकि भाजपा से अशोक कुमार सिंह भी पुनः मैदान में कमर कस कर तैयार हैं। अब देखना यह है कि इस बार रामगढ़ की जनता किसकी ताजपोसी करती है यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article