आरा में मां दुर्गा के पट खुलते ही भक्तिमय हुआ माहौल, जयकारों से गूंज उठे पूजा पंडाल !

Muskan Gupta

NEWS PR ;डेस्क बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पश्चिम टोला स्थित दुर्गा कला मंदिर पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही पूरा पंडाल भक्तों की जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूजा पंडाल में आरती का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

आरा के पश्चिम टोला स्थित श्री दुर्गा कला मंदिर में मां दुर्गा की पूजा को लेकर भव्य आयोजन किया गया। मां की प्रतिमा का पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल में पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा पूजा पंडाल भक्तिमय माहौल में गूंज उठा।

पूजा पंडाल में विधि-विधान के साथ आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

दुर्गा कला मंदिर इस वर्ष अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 75वें स्थापना वर्ष को लेकर आयोजन समिति और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा पंडाल में दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

बिहार के आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट;-

Share This Article