News PR Live
आवाज जनता की

बेगूसराय में दबंगों का कहर, घर में घुसकर युवती को बेरहमी से पीटा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला है। यहां अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए घर में घुसकर एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। इससे मन नहीं भरा तो दबंगों ने जान से मारने का भी प्रयास किया। इस घटना में पीड़ित लड़की किसी तरह चिल्लाना शुरू कर दिया को दबंगों ने लड़की को अधमरे करके छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर की बताई जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

पीड़ित ने बताया कि वह प्राइवेट दुकान में नौकरी करती है। उसकी मां सब्जी बेचती है। उसने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी दबंग किस्म के बदमाश हैं और वह अपनी वर्चस्व कायम रखने के लिए बारबार उसके परिवार में महिलाओं के साथ मारपीट करता है। उसने कहा है की शाम उसकी मां सब्जी बेचने गई थी।तभी आरोपियों ने घर में घुसकर उसके बहन को लाठी डंडे से पीटपीट कर अधमरा कर दिया। उसने बताया कि घटना की सूचना नगर थाने के अधिकारियों को दे दी गई है जहां से पहले इलाज कराने की सलाह दी गई है।फिलहाल पिटाई से घायल युवती की इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

बेगूसराय से मो. मुमताज की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.