बेतिया में पुलिस गाड़ी और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर, दारोगा समेत 7 घायल; दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Muskan Gupta

बेतिया में चनपटिया-बेतिया मुख्य सड़क पर मुसहरी के पास पुलिस गाड़ी और कार के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सब इंस्पेक्टर प्रतिमा दुबे समेत 7 लोग घायल हो गए। घायलों में चार पुलिसकर्मी और कार सवार पति-पत्नी व उनका बच्चा शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।


पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। चनपटिया-बेतिया मुख्य सड़क पर मुसहरी के पास सहोदरा थाना की पुलिस गाड़ी और एक कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में सहोदरा थाना की सब इंस्पेक्टर प्रतिमा दुबे समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, कार में सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। इस तरह हादसे में कुल सात लोग जख्मी हुए हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा और उनके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

इस हादसे के बाद घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article