फर्जी डीएसपी बनकर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, फरार मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर चस्पा किया इश्तिहार !

Muskan Gupta

भागलपुर के इसाकचक थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेने के आरोपित मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया है। इस दौरान पुलिस ढोल बजाते हुए मनोज कुमार वर्मा के घर पहुंची और इश्तिहार चस्पा कर उसे कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।बताया जा रहा है कि मनोज कुमार वर्मा ने फर्जी डीएसपी बनकर कई लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे पैसे लिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद उसने लोगों की रकम वापस नहीं की। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद से मनोज कुमार वर्मा पिछले कई महीनों से फरार चल रहा है। अब इसाकचक थाना की पुलिस ने उसके घर पर ढोल बजाते हुए इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई की है !


खुद को सीआईडी का डीएसपी बताने वाला पुलिसकर्मी मनोज कुमार वर्मा कोर्ट से गिरफ्तारी वारेंट जारी होने के बाद फरार चल रहा है। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में भागलपुर के बाईपास और इशाकचक थाना में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है।

वही बांका में भी जीरो एफआईआर दर्ज हुआ था जिसके आलोक में बांका कोर्ट से आदेश निर्गत होने के बाद गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ। अब पुलिस ने उसके घर पर इस्तेहार चस्पा किया है और यह जानकारी दी है कि अगर वह कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो घर पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article