भीषण गर्मी में बिहार में बिजली खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इंजीनियर 24×7 अलर्ट पर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि राज्य में बिजली की खपत ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार रात 9:50 बजे तक बिजली की कुल खपत 8303 मेगावाट तक पहुंच गई, जो राज्य के इतिहास में सबसे अधिक है। इससे पहले का अधिकतम रिकॉर्ड 8005 मेगावाट था।

दक्षिण और उत्तर बिहार में नया कीर्तिमान
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) के मुताबिक, इस क्षेत्र में 4354 मेगावाट बिजली की खपत दर्ज की गई। वहीं, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NBPDCL) के तहत 3949 मेगावाट खपत का रिकॉर्ड बना। इसके बावजूद राज्य भर में बिजली आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रही।

इंजीनियर अलर्ट पर, फ्यूजकाल की शिकायतें भी नियंत्रित
SBPDCL के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार ने बताया कि रिकॉर्ड स्तर की खपत के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। सभी अभियंता पूरी तरह से सतर्क हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। फ्यूजकाल यानी बिजली गुल होने की शिकायतें भी कम रहीं, जो बेहतर रखरखाव और बिजली संरचनाओं की मजबूती को दर्शाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में भी खपत रिकॉर्ड के करीब
पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान (PESU) के अंतर्गत भी बिजली की मांग तेजी से बढ़ी। 13 मई को 811 मेगावाट की रिकॉर्ड खपत दर्ज की गई थी, और मंगलवार रात यह आंकड़ा 800 मेगावाट से ऊपर जा चुका था। संभावना जताई जा रही थी कि देर रात तक पटना भी नया रिकॉर्ड बना सकता है।

24 घंटे काम में जुटे इंजीनियर
PESU के महाप्रबंधक श्रीराम सिंह ने बताया कि राजधानी में फ्यूजकाल की शिकायतें सामान्य रहीं। इंजीनियर 24 घंटे ड्यूटी पर हैं और किसी भी शिकायत को तुरंत हल किया जा रहा है, जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article