अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैमूर कलेक्टर ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा*कैमूर। विश्वभर में हर साल 8 मार्च के दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित किया गया है. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी जिला व प्रदेश के साथ ही साथ देश के अधिकारियों व विभिन्न राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है.इसी कड़ी में कैमूर के कलेक्टर सावन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैमूर जिले की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि. कैमूर जिले के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है.कैमूर कलेक्टर सावन कुमार ने आगे कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!