पटना में डबल मर्डर, पति का शव किचन में पत्नी का शव बेडरूम में क्या है राज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- राजधानी में दंपति के मौत की खबर से इलाका सहम उठा है मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर के रोड नंबर 2 मकान नंबर 62 का है।जहां कमरे में दंपति के लाश मिलने से हड़कंप मचा है। घटना मंगलवार के रात लगभग 8 बजे का बताया जा रहा है।

जब हत्या की सूचना पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दंपत्ति के लाश को कब्जे में लिया है। घटना स्थल पर पहुंची पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के सुजाता निवास के फ्लैट में रहने वाले दंपति का शव बरामद हुआ है। दोनो के सर पर गंभीर चोटों के निशान है। लाश के पास एक खून से सना सिलबट्टा मिला है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही पत्नी का शव किचेन में पड़ा था तो वही पति का शव बेडरूम में पाया गया है। किचेन से बेडरूम तक खून लगा फूट प्रिंट देखा गया है जो निशान कमरे तक ही सीमित है। वही आगे सेंट्रल एसपी ने कहा कि मकान में रहने वाले किरायेदारों से पूछताछ की गई जिसमें पता चला है कि दंपति मंगलवार के दिन आपस में झगड़ा कर रहे थे ।

पहले भी दोनों में कई बार झगड़े की आवाज सुनी गई है। वहीं घर में किसी तरह के फॉर्स इंट्री या अलमारी इत्यादि समान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को घटना स्थल पर साक्ष्य इकट्ठा करते के बुलाया गया है। दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस घटना की संबंध में हर एंगल पर अनुसंधान कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article