टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना पहुंचे ईशान किशन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ईशान किशन मंगलवार (10 मार्च 2026) को पटना पहुंचे। राजधानी जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और समर्थक मौजूद रहे। लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही ईशान किशन का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया और समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इसी दौरान एक छोटे बच्चे ने उन्हें माला पहनाई, जिसके बाद ईशान ने बच्चे को प्यार से किस किया। बच्चे ने भी उन्हें किस कर खुशी जताई, जिससे वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे।

मीडिया से बातचीत में ईशान किशन ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने कहा, “भारतीय टीम की जीत से बहुत अच्छा लग रहा है। यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है और उम्मीद है कि आगे भी हम इसी तरह अच्छा खेलते हुए देश को जीत दिलाते रहेंगे।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे, जिससे टीम को 250 से अधिक का मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली। पूरे टूर्नामेंट में वे चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article