मुंगेर जेल में महिला बंदी ने मृत बच्चे को दिया जन्म, जांच के आदेश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर बिहार के मुंगेर जिले की जेल में बंद एक महिला कैदी मौसम कुमारी ने इलाज के दौरान एक मृत शिशु को जन्म दिया मौसम कुमारी नंदलालपुर की निवासी है और इस वर्ष मार्च महीने में दरोगा संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद है।

मौसम करीब छह माह की गर्भवती थी 28 मई को पेट में दर्द की शिकायत पर उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के जेएलएनएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया इलाज के दौरान उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया फिलहाल मौसम की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मृत शिशु का पंचनामा जेल प्रशासन द्वारा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट और कैमरे की निगरानी में पूरी की गई गौरतलब है कि 15 मार्च को दरोगा संतोष कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी इस मामले में मौसम कुमारी, उसका पति और अन्य परिजन आरोपी हैं और सभी मुंगेर जेल में बंद हैं मृतक दरोगा कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के निवासी थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बाइट — मौसम कुमारी अमृत बच्चा की मां

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article