मुंगेर मे रेल इंजन कारखाना जमालपुर ने उत्साहपूर्वक मनाया 164वां वर्षगांठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर ने अपना 164वां वर्षगांठ कारखाना गेट संख्या एक परिसर में समारोहपूर्वक मनाया। समारोह का उद्घाटन सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल, डिप्टी प्रोडक्शन डॉ. अभ्युदय, डिप्टी सीपीओ बीके राय, डिप्टी क्रेन दीपक गुप्ता, डिप्टी सौरभ कुमार सहित विभिन्न रेल यूनियन प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व रेलवे इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वरा स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से किया। संचालन विजय कुमार गुप्ता ने किया। जबकि स्वागत भाषण डिप्टी सीपीओ विजय कृष्ण राय ने दिया। इस मौके पर सिडब्लूएम वी के वर्णवाल ने कहा कि एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर का भारतीय रेल में एक लंबा व एतिहासिक योगदान रहा है। आठ फरवरी 1862 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने यहां इसकी नींव डाली थी। कारखाना अपने उत्कृष्टता के बल पर अब बुलंदियों को छूने लगा है। उन्होंने कहा कि कारखाने की कुशलता और प्रशासन की सुझबुझ से निरंतर कारखाना का कद बढ़ा है। भारतीय रेल को गति देने में जमालपुर कारखाना की महती योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कुशलता और आधुनिकीकरण के मिश्रण से सिर्फ देश व बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाया हैं। कुशलकर्मियों की बदौलत आज चुनौतीपूर्ण वर्कलोड को कारखाना पूरी सहजता के साथ स्वीकार कर उत्पादन कर रहा है। भारतीय रेल मानती है कि जो किसी कल-कारखाने में नहीं किया जा सकता, उसे जमालपुर कारखाना कम लागत और ससमय कार्य कर लेता है। कई ऐसे वर्कलोड है, जिसे सिर्फ जमालपुर कारखाने में किया जाना संभव हो रहा है।

उन्होंने स्थापना काल से लेकर अबतक महत्वपूर्ण पहला कार्य पर फोकस किया तथा कहा कि वर्तमान में 8 व्हीलर इलेक्ट्रिक डीजल टावर कार निर्माण किया जा रहा है, इसकी संख्या बढ़ेगी। डीजल इंजन पीओएच किया जा रहा है। आने वाले दिनों में और वर्कलोड मिलने वाला है। वैगन, क्रेन सहित अन्य के भी नए वर्कलोड पर इस साल कार्य होना है। इसमें रेल यूनियनों, संगठनों और कर्मवीरों का सहयोग की अपील है। इधर, सिडब्लूएम ने दिव्यांग रेलकर्मियों को सम्मानित करने की एक नई पहल की शुरूआत की है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम पूनम कुमारी, द्वतीय सुमन कुमार व योगेंद्र यादव, तृतीय देव पुष्प रितेश, मनोज कुमार तांती व सुब्रत मेहता एवं चतुर्थ चण्डेश्वर राम को प्रशस्ति पत्र व कुल मिलाकर 2400 नगद राशि देकर सम्मानित किया गया है। इधर्ज़ कर्मचारियों के बीच लड्डू वितरण कर मुंह मीठा किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article