जमशेद जी टाटा की पुण्यतिथि आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने किया नमन, जानिए उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज जमशेद जी टाटा की पुण्यतिथि है। आज के दिन ही 19 मई 1904 को उनका निधन हो गया था। इस दिन को उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाई जाती है। वहीं जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। जमशेद जी का जन्म 3 मार्च 1839 को सूरत के पास नवसारी में हुआ था।

उनके पिता अपने परिवार में पहले थे जिन्होंने व्यापार में हाथ आज़माया था। पिता के साथ कुछ साल काम करके उन्होंने बिज़नेस करना सीखा और आगे जाकर भारत के सबसे बड़े औद्योगिक घराने को जन्म दिया। टाटा ने कई धंधे में हाथ आजमाया। अफीम से लेकर कपास तक के धंधे में उन्होंने उपलब्धि पाई। बता दें कि उनका नाम सबसे परोपकारी व्यक्ति के लिस्ट में भी शामिल है। भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी का योग असाधारण महत्त्व रखता है। इन्होंने भारतीय औद्योगिक विकास का मार्ग ऐसे समय में प्रशस्त किया।

जमशेदजी की अन्य बड़ी उल्लेखनीय योजनाओं में पश्चिमी घाटों के तीव्र जलप्रपातों से बिजली उत्पन्न करनेवाला विशाल उद्योग है, जिसकी नींव 8 फ़रवरी 1911 को लानौली में गवर्नर द्वारा रखी गयी। इससे  बम्बई की समूची विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति होने लगी। जमशेदजी एक अलग ही व्यक्तित्व के मालिक थे। उन्होंने न केवल कपड़ा बनाने के नये-नये तरीक़े ही अपनाये बल्कि अपने कारखाने में काम करनेवाले श्रमिकों का भी खूब ध्यान रखा। जिससे लोगों के बीच वह आज भी याद किए जाते।

Share This Article