जाप नेताओं ने केंद्र सरकार के मंत्रियों का पुतला फूंका

Patna Desk

देश मे बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के विरोध में आज पटना में भी प्रदर्शन किया गया। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के जेपी गोलम्बर पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। जाप नेताओ ने केंद्र सरकार के मंत्रियों का पुतला फूंका। जाप नेताओं ने कहा कि देश मे आम जनता की जरूरतों के सामानों को महंगा किया जा रहा है। महंगाई के कारण जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार ने सिर्फ वादा खिलाफी किया है।

Share This Article